Homeझारखंडशहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे, CM चंपाई सोरेन ने…

शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे, CM चंपाई सोरेन ने…

Published on

spot_img

CM Champai Soren: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि वीरों और उलगुलान की इस धरती से आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का Jharkhand बनाएंगे।

इस प्रदेश को इस तरह संवारेंगे कि यहां किसी के साथ कोई भेदभाव और अन्याय नहीं होगा। सभी को पूरे मान-सम्मान के साथ हक-अधिकार प्राप्त होगा।

CM Champai Soren

सोरेन रविवार को साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपने वीरों की शहादत ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे। इनका बलिदान व्यर्थ नहीं होंगे देंगे। झारखंड का नव निर्माण इस तरह करेंगे, जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अलग राज्य बनने के बाद 19 वर्षों तक झारखंड को जो अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिला। इस राज्य के साथ हमेशा भेदभाव होता रहा। वर्ष 2019 में जब Hemant Soren के नेतृत्व में सरकार बनी तो हम अपने अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाते रहे लेकिन इसका कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला। ऐसे में हेमन्त ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य को नई दिशा देने का काम शुरू किया।

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत समाज और सशक्त राज्य तब बनेगा जब हर वर्ग और तबके के व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। आज समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है।

DC-SP से लेकर BDO-CO आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। मौके पर ही आपको आपकी जरूरत के अनुरूप योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा जब तक कि समाज का हर व्यक्ति सशक्त नहीं जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख गरीब और जरूरतमंद लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देने का निर्णय लिया है। अबुआ आवास योजना के तहत 2027 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में दो लाख लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र और पहले किस्त की राशि दी जा चुकी है और तीन महीने बाद एक साथ नौ लाख लाभुकों को को आवास का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

Image

मुख्यमंत्री ने साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिले के 24 हजार 532 परिवारों को आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसमें साहेबगंज के 7911, पाकुड़ के 6649 और गोड्डा जिले के 9972 लाभार्थी हैं। इन सभी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से पहले किस्त के रूप में 73 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये की राशि का मुख्यमंत्री ने हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, प्रदीप यादव एवं दीपिका पांडेय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और संताल परगना के आयुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा साहिबगंज गोड्डा और पाकुड़ के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में NTPC परियोजना के वाहनों को अपराधियों ने जलाया

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत जोराकाट क्षेत्र में सोमवार देर रात...

इजरायल-ईरान टेंशन फिर से हाई, सीजफायर टूटा?

Iran Israel war: इजरायल की आर्मी ने क्लेम किया है कि उसने नॉर्थ इजरायल...

Iran-Israel war : 12 दिन में ऑपरेशन राइजिंग लायन और मिडनाइट हैमर में भारी तबाही, सैकड़ों मरे

Iran-Israel war: 13 जून को शुरू हुआ इजरायल-ईरान युद्ध, जिसे 12-दिवसीय युद्ध के नाम...

ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम दावे को किया खारिज, इजरायल से हमले रोकने की शर्त, कतर की मध्यस्थता पर सवाल

Iran-Israel ceasefire: ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

खबरें और भी हैं...

हजारीबाग में NTPC परियोजना के वाहनों को अपराधियों ने जलाया

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत जोराकाट क्षेत्र में सोमवार देर रात...

इजरायल-ईरान टेंशन फिर से हाई, सीजफायर टूटा?

Iran Israel war: इजरायल की आर्मी ने क्लेम किया है कि उसने नॉर्थ इजरायल...

Iran-Israel war : 12 दिन में ऑपरेशन राइजिंग लायन और मिडनाइट हैमर में भारी तबाही, सैकड़ों मरे

Iran-Israel war: 13 जून को शुरू हुआ इजरायल-ईरान युद्ध, जिसे 12-दिवसीय युद्ध के नाम...