HomeUncategorizedअनोखा मामला! मालिक की 'हत्या' करने के मामले में पुलिस कस्टडी में...

अनोखा मामला! मालिक की ‘हत्या’ करने के मामले में पुलिस कस्टडी में मुर्गा, कोर्ट में होगी पेशी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हैदराबाद: तेलंगाना में हत्या का अनोखा मामला सामने आया है, मामले में पुलिस ने शख्स की हत्या के सिलसिले में एक मुर्गे को अपनी कस्टडी में रखा है।

दरअसल, तेलंगाना के जगतियाल जिले में मुर्गे ने गलती से अपने मालिक को मार डाला गया। अब मुर्गें को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। हालांकि, पुलिस ने हत्या के आरोप के तहत मुर्गे को गिरफ्तार करने की खबरों का खंडन किया है।

दरअसल, अवैध कॉक फाइट (मुर्गों के बीच की लड़ाई) की तैयारी के दौरान मुर्गे के पैर से बंधा चाकू गलती से 45 वर्षीय थानुगुल्ला सतीश की कमर के नीचे कट गया।

Best Aseel Roosters || Aseel Murga - YouTube

घटना के बाद पुलिस मुर्गे को गोलापल्ली थाने में ले आई, जहां उसे रखा गया है और पुलिस कर्मी उसकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए भोजन की भी व्यवस्था की।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने मुर्गे को अपने मालिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर रखा है, मगर पुलिस ने इसका खंडन किया है।

गोलापल्ली थाने के अधिकारी बी जीवन ने स्पष्ट किया कि मुर्गे को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुर्गे की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।

यह घटना 22 फरवरी को लथुनुर गांव में हुई थी, जब सतीश अवैध कॉक फाइट के लिए मुर्गा लेकर आया था, तभी इस घटना ने उसकी जीवनलीला ही समाप्त कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुर्गे की लड़ाई के दौरान ही मुर्गे के पैर में बंधे चाकू से सतीश घायल हो गया।

इसके बाद सतीश के शरीर से काफी खून बहने लगा। उस तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

चूंकि इस राज्य में कॉक फाइट बैन है, इसलिए लोगों के एक समूह ने चोरी-छिपे गांव में येलम्मा मंदिर के पास मुर्गे की लड़ाई का आयोजन किया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...