भारत

कांग्रेस का भाजपा नेताओं से सवाल, पूछा- क्यों बढ़ रही हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत?

रांची: झारखंड कांग्रेस ने कहा है कि रांची में आज बजट पर परिचर्चा करने वाले भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी क्यों हो रही है।

आज रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ने के क्या कारण है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने सोमवार को कहा कि बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले को भाजपा नेता तुरंत देशद्रोही का सर्टिफिकेट प्रदान कर देते है।

वहीं जब देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से लगातार महंगाई बढ़ रही है।

कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत तीन डिजिट में पहुंचने के कागार पर है और कई पेट्रोल पंप का मीटर रिडिंग तीन डिजिट में नहीं होने के कारण बिक्री को ही बंद कर देना पड़ रहा है।

वहीं अंधभक्त सिर्फ शेयर मार्केट के ऊपर जाने से ही झूम रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि कोरोना संक्रमणकाल में भी अंबानी-अडाणी सहित केंद्र सरकार के कुछ अन्य पूंजीपति मित्रों के लाभांश में कई गुणा वृद्धि हुई।

वहीं अर्थव्यवस्था में गिरावट होने से लोगों की नौकरियां छीन गयी। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये, उद्योग धंधे और व्यवसाय चौपट हो गये।

देश का आम आदमी अलग-अलग कारणों से परेशान है, लेकिन अंधभक्त आज बजट का गुणगान कर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है।

प्रवक्ताओं ने कहा कि बजट पर परिचर्चा आयोजित कर भाजपा नेता सिर्फ आम जनता को छलने के प्रयास में जुटे हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker