Latest Newsझारखंडरांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस भवन रांची में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

संविधान आज चुनौतियों का सामना कर रहा : डॉ. प्रसाद

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और झारखंड प्रदेश के सहप्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने कार्यक्रम में कहा कि बाबा साहब ने एक ऐसे लोकतांत्रिक भारत की कल्पना की थी, जहां सभी को समान अधिकार और न्याय मिले।

उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतें लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जनता ऐसे प्रयासों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

संविधान है देश की नींव : केशव महतो कमलेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें संविधान में हैं और इसका श्रेय बाबा साहब के अद्भुत नेतृत्व को जाता है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने देशवासियों के अधिकार, कर्तव्यों और शासन की व्यवस्था को स्पष्ट रूप से तय किया है। इसी वजह से देश की एकता और अखंडता मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हर लोकतांत्रिक देश (Democratic Country) के लिए एक पवित्र ग्रंथ की तरह है और बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि उसी समय होगी जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें।

कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, राजन वर्मा, सुनीत शर्मा, जगदीश साहु, केदार पासवान, राजू राम, सलीम खान, अमित साहु, हुसैन आलम, अमित चौरसिया, सुरेश राम, संजय कुमार, सुरज कुमार पासवान, विरेन्द्र विक्रम, राजीव चौधरी, नीतू देवी, छोटू सिंह और रामानंद केशरी समेत कई नेता शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन–जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...