रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से शुक्रवार को मुलाकात कर उनका अभिवादन करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
ठाकुर ने राष्ट्रपति से कहा कि आप इस बात से भली भांति अवगत हैं कि झारखंड प्रदेश (Jharkhand State) के आदिवासियों की ओर से लंबे समय से अलग सरना धर्म कोड की मांग केंद्र सरकार से की जा रही है।
झारखंड प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के विभिन्न आदिवासी समूह भी अपने विशिष्ट पहचान एवं अस्तित्व के रक्षार्थ एकजुटता से अलग सरना धर्म कोड की मांग पूरी प्रतिबद्धता से उठाते रहे हैं।
सविधान के सर्वोच्च पद पर आसीन
उन्होंने कहा कि झारखंड (Jharkhand) में वर्तमान गठबंधन की सरकार की ओर से 11 नवम्बर 2020 को विधानसभा से सर्वसम्मति से सरना धर्म कोड बिल पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया है।
लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक इस विषय पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। आप सविधान के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, यह सरना धर्म कोड (Sarna Dharma Code) की मांग करने वालों के लिए सौभाग्य की बात है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रपति से मिलने वालों में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व मेयर रमा खलखो, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो शामिल थे।