झारखंड

दुमका और बेरमो उपचुनाव की मतगणना शुरू

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव की मतगणना मंगलवार की
सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई।

परिणाम शाम तक प्राप्त हो जाएंगे।दुमका में मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में जबकि बेरमो में मतगणना चास स्थित वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति परिसर में हो रही है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के बीच उप चुनाव के लिए 03 नवम्बर को मतदान हुआ था। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ मतगणना कराना यहां के अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव है।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है।

बेरमो सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।

वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट से इस्तीफा दे देने के कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया गया।

दुमका सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker