झारखंड

देश अघोषित आपातकाल से गुजर रहा, किसान आंदोलन ने पूरे किए 100 दिन: कांग्रेस

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन ने 100 दिन पूरे कर लिये हैं।

उन्होंने कहा कि देश अघोषित आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है।

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि कृषि और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहा यह संघर्ष तानाशाह सरकार को जनता का जवाब है।

कृषि कानूनों की वापसी तक किसान रूकने वाले नहीं है। देश किसानों के साथ खड़ा रहेगा।

अघोषित आपातकाल की स्थिति यह है कि आज अगर किसान के साथ कोई खड़ा हो तो उस पर देशद्रोह का चार्ज लगा दिया जाता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker