Latest Newsझारखंडशर्मनाक! झारखंड में यहां तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

शर्मनाक! झारखंड में यहां तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Crime News Khunti: खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास तीन आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला रविवार काे प्रकाश में आया है। तीन नाबालिग से दुष्कर्म की घटना काे लगभग 12 से अधिक नाबालिग किशोरों ने अंजाम दिया है।

लड़काें के चुगुल में फंसी तीनाें नाबालिग भागने में सफल रहीं। पुलिस एक दर्जन से अधिक लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लोटा पानी कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी लड़किया 

पीड़ित सभी लड़कियां खूंटी की रहने वाली हैं और लोटा पानी(विवाह के पूर्व एक कार्यक्रम) में शामिल होने के लिए रनिया थाना क्षेत्र के एक घर में गयी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पांचो लड़कियां एक साथ घर लौट रही थी।

रास्ते में कारो नदी के पास लगभग एक दर्जन से ज्यादा लड़के पीछा करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने पांचो लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया और अलगःअलग ग्रुप बनाकर चारो लड़कियों को अलग-अलग जगह पर ले गये।

तीन लड़कियों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है,जबकि एक लड़की का बयान नहीं लिया जा सका है। वह गांव में नहीं थी।

लड़कियों को धमकाया गया 

घटना के वक्त एक लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भाग गयी। वह दौड़कर उलिहातू गांव पहुंची तथा अपने गांव के लड़कों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी घटनास्थल पहुंचे।

लड़कों को आता देख सभी आरोपित लड़के भाग गये। इसके बाद सभी पीड़ित लड़कियां अपने घर लौटी। लड़कियों ने डर से घटना की जानकारी उस समय घर वालों को नहीं दी।

घटना को अंजाम देने वाले लड़कों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। डरी-सहमी लड़कियों ने शनिवार की रात को घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्तोफर केरकेट्टा, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंकू, टीनू कुमार, खूंटी की महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो, सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी पीड़िता के पास पहुंचे।

महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो तथा निशा कुमारी ने पीड़ित लड़कियों से घटना की जानकारी ली तथा उनका बयान दर्ज किया। उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी है।

दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा आरोपित लड़कों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित लड़कियों का बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। एक दर्जन से अधिक आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...