धनबाद : 24 साल के एक युवक की खेत में स्थित एक पेड़ पर लटकी डेड बॉडी (Dead Body) मिली है। युवक की पहचान विवेक कुमार महतो (Vivek Kumar Mahto) के रूप में हुई है। मामला धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पोयलडीह गांव का है।
मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और Dead Body को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि 28 मई को विवेक की शादी होने वाली थी। वह खुद शादी की तैयारी में जुटा था। अचानक उसकी मौत (Death) के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
हत्या या आत्महत्या, कहना मुश्किल
पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवेक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या (Suicide) की है, यह कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उधर, कुलबेड़ा पंचायत के मुखिया श्यामपद मडंल (Shyampad Mandal) ने बताया कि विवेक बहुत ही अच्छा लड़का था, उसकी शादी होने वाली थी। वह इस शादी से बहुत खुश भी था। अचानक ऐसा कैसे हो गया, कोई नहीं समझ पा रहा है।