Homeक्राइमकोडरमा में सेवानिवृत्त वन कर्मी का जंगल से बरामद हुआ शव, हत्या...

कोडरमा में सेवानिवृत्त वन कर्मी का जंगल से बरामद हुआ शव, हत्या की आशंका

Published on

spot_img

कोडरमा: जिले के बरियारडीह (Bariardih) निवासी और सेवानिवृत्त वन कर्मी नकुल नारायण देव (60) का शव (Dead Body) नवलसाही जंगल से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव (Dead Body) जंगल में फेंक दिया गया।

इस संबंध में नवलसाही पुलिस (Navalsahi Police) ने 2 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर मृतक के पुत्र पवन नारायण देव ने FIR दर्ज कराई है।

इसमें कहा गया है कि उसके पिता नकुल नारायण देव (Nakul Narayan Dev) घर से निकले थे और जब घर नहीं लौटे तब उनकी खोजबीन की गई।

इस संबंध में सिमरकुंडी निवासी फूलचंद मांझी (Phoolchand Manjhi) को दबाव देने पर उसने बताया कि नकुल नारायण देव की हत्या कर नाला के पास फेंक दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए 2 लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ

बीती रात मृतक का शव (Dead Body) ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा है।

दर्ज FIR में गिरिडीह के डुमरगढ़ा निवासी गंगा यादव और सिमरकुंडी के फूलचंद मांझी एवं अन्य लोगों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार नकुल नारायण देव वन विभाग का कर्मी था और इसी वर्ष 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुआ था। मामले में गंगा यादव और फूलचंद मांझी से पूछताछ की जा रही है। घटना में और भी कई लोगों के संलिप्त होने की आशंका है।

spot_img

Latest articles

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...

झारखंड में 543 स्कूलों का सर्टिफिकेशन, 49 को Gold; CM टॉप 3 को हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के स्कूलों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम...

खबरें और भी हैं...