झारखंड

जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्णिया: केंद्रीय कारा पूर्णिया में एक कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

दरअसल केंद्रीय कारा में हत्या के आरोप में बंद कैदी की हालत नाजुक होने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों की मानें तो मौत के बाद जेल में बंद मृतक का बेटा का फोन आया कि पिता की जेल में मौत हो गई है।

उसे सदर अस्पताल भेजा गया हैं। परिजन जैसे ही अस्पताल पहुंचे उन्हें पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

परिजन इस मामले में सीधे-सीधे जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

मृतक कैदी का नाम कृपाली मंडल बताया जा रहा है।

कृपाली मंडल पूर्णिया के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहनेवाले थे।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही चलकलाल मंडल की 6 साल पूर्व हत्या हो गई थी।

इस हत्याकांड में 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।

जिसमें कृपाली मंडल और उनके दो पुत्र रविन, अखिलेश भतीजा राजेश, पत्नी सोखा देवी व बहु निभा देवी के नाम शामिल है। 22 जनवरी 2021 को कृपाली मंडल और उनके दो पुत्र व भतीजा को जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार को अहले सुबह जेल से कृपाली मंडल के पुत्र ने घर फोन कर पिता की मौत की सूचना दी।

जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो कृपाली मंडल का शव अस्पताल में पड़ा था।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

परिजनों का कहना है कि जब वो जेल गए थे तो बिल्कुल स्वस्थ थे उन्हें कोई बीमारी भी नही थी अचानक उनकी मौत कैसे हो गई।

अगर वो बीमार थे तो उनका इलाज क्यों नही किया गया।

जेल प्रशासन मौत का कोई कारण भी नही बता रहे है। परिजनों को आशंका है कि जेल में कृपाली मंडल की हत्या कर दी गयी है।

परिजन जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे है। बरहाल कैदी की मौत कैसी हुई है यह जाँच का विषय है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker