Homeझारखंडदीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक विभार हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

DSP मुख्यालय–1 भोला प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस जब्त हुए हैं।

घटना भुइयांडीह इलाके की है, जहां दीपक विभार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर प्रेम यादव (27), रौशन कुमार (26) और अंगद मुखी (18) को दबोचा। तीनों सिदगोड़ा के ही रहने वाले हैं।

सूचना मिली कि एक आरोपी बाबूडीह कब्रिस्तान के पास किसी से मिलने आ रहा है। तुरंत छापा मारा गया और प्रेम यादव धर लिया गया।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर रौशन यादव के पास है। रौशन की गिरफ्तारी के बाद उसने अंगद मुखी का नाम लिया। अंगद के घर से सारे हथियार बरामद हो गए।

इस वजह से हुई हत्या

मुख्य आरोपी अशोक दुबे (जो पहले ही गिरफ्तार है) का अपने दोस्त मुन्ना से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। दीपावली की रात विवाद बिगड़ा तो अशोक ने पिस्तौल तान दी। बीच-बचाव करने आए दीपक विभार को गोली लगी और उनकी जान चली गई।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...