रक्षामंत्री राजनाथ ने फिल्म फौजी कॉलिंग का ट्रेलर लॉन्च किया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म फौजी कॉलिंग का ट्रेलर लॉन्च किया।

इस अवसर पर फिल्म में काम कर रहे कलाकार शरमन जोशी, बिदिता बाग और निर्देशक आर्यन सक्सेना मौजूद थे।

इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब राजनाथ सिंह ने कहा, इस फिल्म में काम कर रहे सभी कलाकारों को मैं बधाई देना चाहता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उनमें देशप्रेम का जज्बा भरेगी।

उन्होंने कहा, यह फिल्म एक सैनिक और उसके परिवार की कहानी है।

किसी सैनिक के पराक्रम में उसके परिवार की बहुत बड़ी भूमिका होती है और मुझे भरोसा है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे।

मैं इस फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि किस तरह एक बच्ची ड्यूटी पर अपने सैनिक पिता की शहादत के बाद उस अपूरणीय क्षति से उबरने का प्रयास कर रही है।

फौजी कॉलिंग में माही सोनी, जरीना वहाब, मुग्धा गोडसे और शिशिर शर्मा भी भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी।

Share This Article