दिल्ली के CM आतिशी ने भाजपा MLA विजेंद्र गुप्ता को ऐसा ऑफर दिया कि…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Atishi made such an offer to Vijendra Gupta: दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर सियासी तंदूर गरम होने लगा है।

ऐसे में चुनावपूर्व का आखिरी विधानसभा सत्र सियासी बयानबाजी से गुंजायमान है। ऐसे माहौल में दिल्ली की CM Atishi  ने भाजपा विधायक और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) को एक सियासी ऑफर देते हुए आश्वस्त किया है कि वो LG से मार्शलों वाला प्रस्ताव मंजूर करा लें, फिर उनके खिलाफ आप पार्टी अपना कैंडिडेट नहीं उतारेगी।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा में मार्शलों के नियमितिकरण को लंबे समय से बहस जारी है। बीते अनेक महीनों से भाजपा और आप के बीच में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

CM आतिषी ने कहा...

ऐसे में विधानसभा में आंदोलनरत बस मार्शलों को नियमित करने हो रही बहस का जवाब दे रहीं CM आतिषी ने कहा, कि अगर विजेंद्र बस मार्शलों को नियमित करने के प्रस्ताव को एलजी की मंजूरी दिलवा देते हैं, तो ऐसे में आतिशी उनके खिलाफ अगले चुनावों में अपनी पार्टी का उम्मीदवार नहीं उतारने का प्रस्ताव रखेंगी।

वो यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि उम्मीदवार की बात तो छोड़िये खुद वो उनके पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगी। किसी नेता के लिए यह सियासी Offer वाकई बड़ा है, लेकिन विजेंद्र गुप्ता का कद भी कम नहीं हैं। वो लगातार 2 बार से दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं।

यहां बताते चलें कि दिल्ली के करीब 10 हज़ार से ज़्यादा बस मार्शल पिछले एक वर्ष से रोजगार बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मांग कर रहे मार्शल्स का कहना है कि उन्हें नियमित किया जाए और कुछ महीनों का रोजगार देकर राजनीतिक दल उन्हें चुनावी हथियार न बनाएं।

बस मार्शल सीएम समेत उपराज्यपाल और तमाम आला अधिकारियों व नेताओं के दरवाजे खट-खटा चुकें हैं, लेकिन फिलहाल मामला जहां का तहां है। अब देखना होगा कि आतिषी का सियासी ऑफर क्या रंग लाता है।

Share This Article