Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट में हाजिर हुए DGP और ATS के SP ऋषभ...

झारखंड हाई कोर्ट में हाजिर हुए DGP और ATS के SP ऋषभ झा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DGP and ATS SP Rishabh Jha appeared in Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने पुलिस द्वारा जब्त किये गये मादक पदार्थों (Narcotics) की सही तरीके से सैंपलिंग नहीं करने, जिससे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपितों को जमानत मिलने और NDPS केस में आरोपितों की सजा की दर कम होने के मामले में बुधवार को राज्य के DGP अनुराग गुप्ता, ATS के SP ऋषभ झा (SP Rishabh Jha) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्ट अदालत के समक्ष उपस्थित हुए।

DGP ने कोर्ट को किया आश्वस्त 

सुनवाई के दौरान अदालत ने DGP को निर्देश दिया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राज्य सरकार एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाएं ताकि पुलिस की ओर से जब्त किये गये मादक पदार्थों की सैंपलिंग सही तरीके से हो।

इसके साथ मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से जुड़े केस में सजा की दर बढ़े और मादक पदार्थ के कारोबारियों को सख्त सजा मिले।

DGP ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि अदालत के दिये गये निर्देशों का पालन किया जायेगा। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।

दरअसल, पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा (Ganga) बरामद किया गया था लेकिन जब्त मादक पदार्थों की सैंपलिंग सही ढंग से नहीं होने पर आरोपितों को जमानत मिल गयी थी। इसे हाई कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए डीजीपी को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...