झारखंड

बिहार की पुलिस पहुंची धनबाद, आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई अपने साथ

धनबाद: बिहार की राजगीर पुलिस एक ठग के तलाश में गुरुवार को धनबाद के बरोरा पहुंची।

दरअसल राजगीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यवसायी विनोद कुमार थाना में 38 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है।

इस मामले में कुल छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया हैं। इसमें से एक ठगी का आरोपी बरोरा थाना क्षेत्र मुराईडीह निवासी संजय चौहान भी है।

राजगीर पुलिस ने स्थानीय बरोरा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ बिहार ले गई।

जानकारी के अनुसार बिहार में ठगी के शिकार व्यवसायी को सुनहरे सपने दिखा कर लाखों की ठगी की गई।

राजगीर में होटल बनाने, ब्लैक मनी को व्हाइट करने की लालच, अवैध सोना को खपाने में कमीशन का लालच दिया गया था।

पांच करोड़ के ब्लैक मनी को व्हाइट करने पर 20 प्रतिशत कमीशन की भी लालच दी गई थी। इसके लोभ में पड़ कर व्यवसायी विनोद कुमार 38 लाख के ठगी का शिकार हो गए।

मामले में संजय चौहान के अलावे अरुण पासवान, संजय पासवान, आर के सिंह समते और कुछ लोग शामिल हैं।

वहीं राजगीर थाना से ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने आई शम्भू सिंह एएसआई ने बताया कि राजगीर थाना क्षेत्र के विनोद कुमार से 38 लाख की ठगी की गई है। इसी मामले में संजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker