क्राइमझारखंड

धनबाद में 60 हजार रुपए की ठगी, मोबाइल हैक कर दिया घटना को अंजाम

धनबाद: साइबर अपराधियाें ने धनसार ब्राइट कुसुंडा के रहने वाले संजय कुमार काे सुनियाेजित तरीके से ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया। झांसा देकर उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली।

उन्हाेंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियाें ने पहले संजय के माेबाइल काे हैक किया और बैंक खाते की जानकारी जुटाई।

खाते में 68 हजार रुपए थे। फिर ऑनलाइन फर्जीवाड़ा कर 60 हजार रुपए एफडी कर दिया।

उसके बाद खुद काे बैंक अधिकारी बताते हुए संजय काे फाेन किया।

कहा कि उसके खाते से निकासी हाे गई है। संजय ने चेक किया, ताे खाते में महज 8 हजार रुपए दिखे।

उसने यह जानकारी काॅलर काे दे दी। तब काॅलर ने कहा कि रुपए वापस आ जाएंगे। एक वेरीफिकेशन काेड उसके माेबाइल पर जाएगा, जिसे काॅलर काे बताना हाेगा।

संजय के माेबाइल पर ओटीपी आया, जिसकी जानकारी उसने काॅलर काे दे दी।

कुछ देर बाद उसके माेबाइल फाेन पर 60 हजार रुपए आने और फिर निकासी हाे जाने का मैसेज आया।

संजय का कहना है कि ठगी का संदेह हाेने पर उन्हाेंने तत्काल बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर खाते काे हाेल्ड करने का आग्रह किया था। ई-मेल से भी बैंक काे जानकारी दी थी।

आराेप है कि हाेल्ड कराने के बाद भी रुपए की निकासी कर ली गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker