Latest Newsझारखंडमहिला के साथ अवैध संबंध में हुई थी धर्मपाल मुंडा हत्या, चार...

महिला के साथ अवैध संबंध में हुई थी धर्मपाल मुंडा हत्या, चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dharampal Munda Murdered : .रांची के दशमफॉल थाना पुलिस (Dashamphol police station) ने बुंडू थाना क्षेत्र के बड़कोलमा निवासी धर्मपाल मुंडा हत्याकांड का खुलासा किया है।

हत्या के आरोप में Dharampal Munda की शादीशुदा प्रेमिका का पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दावली बरामद कर ली गयी है।

आरोपितों में बुंडू निवासी विशेश्वर लोहरा, तमाड़ निवासी जय प्रकाश लोहरा उर्फ सिकरा, सुरेश लोहरा और शिवराज लोहरा शामिल है।

धर्मपाल मुंडा का विशेश्वर लोहरा की पत्नी के साथ था अवैध संबंध

मामले का मुख्य आरोपी विशेश्वर लोहरा की पत्नी के साथ मृतक धर्मपाल मुंडा का अवैध संबंध होना बताया जाता है। यह जानकारी ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

हत्या में प्रयुक्त दावली, दो बाइक, स्कूटी व फोन बरामद किया गया है। ग्रामीण SP ने बताया कि धर्मपाल मुंडा का अभियुक्त विशेश्वर लोहरा की पत्नी के साथ अवैध संबंध (Mentioned Relation) था।

विशेश्वर लोहरा धर्मपाल मुंडा को मारने के लिए बहुत दिनों से प्लान बना रहा था। धर्मपाल मुंडा ऑटो चलाता था। घटना के दिन ऑटो को जंगल वाले रास्ते से से फतेहपुर गांव एक बोरा आलू ले जाने के के लिए रिजर्व किया था। सुरेश लोहरा मृतक के ऑटो रिर्जव कर फतेहपुर गांव के लिए निकला।

पीछे-पीछे विशेश्वर लोहरा स्कूटी से, शिवराज लोहरा और जय प्रकाश लोहरा अपनी-अपनी बाइक से निकल गये। गभडेया जोजोटोला के पहले सुनसान जंगल वाले रास्ते में आरोपियों ने ऑटो को ओवर टेक कर रूकवाया और धर्मपाल को ऑटो से उतार कर दावली से मार कर हत्या कर दी।

इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी में बुंडू DSP ओम प्रकाश, दशमफॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार मोहंती शामिल थे।

spot_img

Latest articles

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

खबरें और भी हैं...