झारखंड

झारखंड : रंगदारी मांगने के मामले में हिन्दू क्रांति सेना का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

दुमका: रंगदारी मांगने के मामले में हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व को दुमका पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी उसके पैतृक आवास जामा थाना क्षेत्र के बिचोरा गांव से जामा और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर की है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व के खिलाफ अक्टूबर में नगर थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारियों के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर व्यापारियों ने मामला दर्ज कराया था।

प्रदेश अध्यक्ष जिले में हो रहे मवेशी व्यापार का विरोध कर रहे थे। जिसे लेकर प्रकाश गंधर्व और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मो अब्दुल सलाम अंसारी के बीच विवाद भी हुआ था।

बाद में हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

इस मामले में प्रकाश गंधर्व ने न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस कार्रवाई कर प्रकाश गन्धर्व को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष ने झामुमो प्रवक्ता अब्दुल सलाम अंसारी के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उसने अब्दुल सलाम अंसारी पर यह आरोप लगाया था कि उसके संरक्षण में दुमका जिला के शिकारीपाड़ा में अवैध कोयला और गौ तस्करी का धंधा चल रहा है, जिसका तार पश्चिम बंगाल से जुड़ा है।

इस संबंध में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की थी। इस विवादित बयान के बाद से ही दुमका पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए रेस हो गई और बीते रात जामा और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker