दुमका पुलिस ने नक्सली महिला को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : दुमका पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। कई नक्सली वारदात को अंजाम देनेवाली एक महिला नक्सली को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार (Naxalite Woman Arrested) किया है।

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिलठा बी पंचायत (Siltha B Panchayat) के बलियाखोड़ा निवासी मोनिका उर्फ जीना कुमारी उर्फ टेढ़ी को गोपीकांदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मोनिका उर्फ जीना उर्फ टेढ़ी वर्ष 2016 में सुंदर पहाड़ी थाना कांड संख्या 61/2016 तथा गोपीकांदर थाना कांड संख्या 19/2017 की नामजद अभियुक्त है।

2017 में गोपीकांदर थाना में पदस्थापित एएसआइ जॉन मिंज (ASI John Minz) के बयान पर ताला, विजय,रोशन,पीसी दी, सुधीर किस्कू, किरण, सिद्धो, रिमिल, राजेंद्र, मोनिका, प्रेमशिला, अनुज देहरी, दीपक सिंह, श्यामलाल एवं 6-7 अज्ञात के विरुद्ध भाकपा माओवादी उग्रवादियों के हथियारबंद दस्ता के द्वारा सरकार के खिलाफ असंवैधानिक नारेबाजी करने, पोस्टर चिपकाने तथा विध्वंसक कार्य को अंजाम देने की संभावना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

गिरफ्तार कर मोनिका को भेजा गया जेल

उक्त कांड के कुछ नक्सली पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में मारे गये हैं, जबकि अधिकांश जेल में बंद हैं। प्राथमिक अभियुक्त मोनिका फरार चल रही थी।

घटना की जानकारी देते हुए DSP नूर मुस्तफा ने बताया कि SP को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी ससुराल बलियाखोड़ा आयी हुई है।

दुमका SP के निर्देश पर गोपीकांदर थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापामारी (Raid) कर गिरफ्तारी करने के बाद मोनिका को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article