मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने डबल मास्क पहनकर शीशे के पार से जताया राज कुंद्रा से प्यार, बोलीं- कोरोना में प्यार…

मुंबई: कोरोना काल में आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी सोशल डिस्टेंस बनाकर चल रहे हैं।

इसका उदाहरण बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने दिया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें छोड़कर पूरे परिवार को कोविड हो गया है।

अब ऐसे हाल में वह घर पर कैसे राज कुंद्रा को सिर्फ प्यार से निहार पा रही हैं, हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा कर बताया है।

शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर लोगों को सुझाया है कि कैसे इस महामारी से जल्द उभरने के लिए सकारात्मक रहना होगा, क्योंकि हम इस महामारी से हम सब जल्द से जल्द निकलना चाहते हैं।

तस्वीर में एक्ट्रेस डबल मास्क लगाए पति राज कुंद्रा के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में शिल्पा और राज कुंद्रा शीशे के आर-पार हैं।

मास्क लगाए शिल्पा बड़े ही प्यार से उन्हें निहार रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘कोरोना के माहौल में प्यार। कोरोना प्यार है’।

तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा सेलेब्स के भी कमेंट्स कर सभी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

शिल्पा की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी को छोड़ उनके दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और अब उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। बॉलीवुड के कई सितारे अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं।

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, विक्की कौशल जैसे सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं।

हालांकि, सभी ने कोरोना को मात दी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker