रांची : बेशक फिल्मी दुनिया (Film World of Course) से जुड़ी हस्तियां चाहे बड़े स्तर की हों या निम्न स्तर की। सबका अपना एक Attraction होता है। उनकी लोकप्रियता खास पैमाने पर देखी जाती है।
वे शूटिंग के लिए जहां जाती हैं, वहां के लोगों से घुलमिल जाती हैं और अपने जीवन को उनके अनुसार ढालने की कोशिश करती हैं। आजकल मशहूर फिल्म एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Actress Himani Shivpuri) झारखंड की राजधानी रांची में हैं।
फिल्म डायरेक्टर प्रियम साधुखान की हिंदी फिल्म ‘Aishi Honeymoon’ की शूटिंग के सिलसिले में हिमानी का रांची आना हुआ है। फिल्म की शूटिंग रांची सिटी के साथ-साथ पतरातू घाटी में चल रही है।
फिल्म में हिमानी फिल्म में आइशी की मां का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में यंग जेनरेशन और एल्डर जेनरेशन (Young Generation and Elder Generation) की कहानी को बखूबी दिखाया गया है।
संदेश दिया गया है कि बच्चे भी अपने माता-पिता की खुशी चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बातचीत में झारखंडी धुस्का और छिलका रोटी (Jharkhandi Dhuska and Peeled Bread) की खूब तारीफ की। ऐसा लगा मानो इन दोनों चीजों की वह दीवानी हो गई हों।
जल, जंगल, जमीन देखने फिर आऊंगी
हिमानी ने बताया कि रांची की खूबसूरत वादियां प्रेरित करती हैं। समय की कमी की वजह से वह झारखंड के वाटर फॉल नहीं देख पाईं, लेकिन निशानी के रूप में झारक्राफ्ट से यहां के कारीगरों के हाथों बनी हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम साड़ियां लेकर जाऊंगी।
वह कहती हैं कि पतरातू घाटी पहुंचते ही मुझे देहरादून की याद आ गई। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। देउड़ी मंदिर,जगन्नाथ मंदिर (Deuri Temple, Jagannath Temple) दर्शन के लिए जरूर जाउंगी. यहां के जल, जंगल जमीन को देखने के लिए जल्द फिर आऊंगी।
धोनी का शहर रांची लाजवाब, किसी परिचय का मोहताज नहीं
हिमानी ने कहा कि जिस शहर का बेटा धोनी जैसा क्रिकेट स्टार हो, वह शहर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां खेल की बहुत संभावनाएं हैं।
अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे रांची प्रेस क्लब की खिड़की से हॉकी स्टेडियम (Hockey Stadium) देखने का मौका मिला। मैंने देखा कि यहां की बच्चियां बहुत खूबसूरत तरीके से हॉकी खेल रहीं थीं।
हिमानी का फिल्मी करियर
हिमानी देहरादून की रहने वाली हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (National School of Drama) से नाट्यकला में समृद्धि हासिल की। 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हम आपके हैं कौन उनकी पहली कामर्शियल फिल्म है।
Dilwale Dulhania Le Jayenge Movie के बाद से वह फिल्मों में छा गईं। Yarana, Hakikat, Bandish, Hero Number 1, Biwi Number 1 जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। कई TV Serials में दमदार भूमिका निभाई।