Homeझारखंडलोहरदगा के कुडू बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, निशाना चूका और...

लोहरदगा के कुडू बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, निशाना चूका और हमलावर के साथी को लगी गोली…

Published on

spot_img

 Firing at Kudu Bus Stand: लोहरदगा जिले के कुडू बस स्टैंड पर आज सुबह करीब 9 बजे दिनदहाड़े गोलीबारी (Firing) की घटना हुई जिसने इलाके में सनसनी फैल गई।

बस स्टैंड के ठेकेदार संतु पासवान (Santu Paswan) को निशाना बनाकर दो हमलावरों ने फायरिंग की। लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया और गोली हमलावर के साथी के ही सिर में जा लगी।

हमलावरों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के टाटी गांव निवासी इनामुल अंसारी उर्फ मंगरा और रांची निवासी अपराधी सुभाष जायसवाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पहली गोली सुभाष जायसवाल ने चलाई थी, जो संतु पासवान के मोबाइल पर जाकर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। दूसरी गोली इनामुल ने चलाई, लेकिन वह गलती से सुभाष जायसवाल को ही लग गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इनामुल अंसारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुभाष जायसवाल को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पारिवारिक दुश्मनी का मामला

यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है। संतु पासवान के बड़े भाई मंगलू पासवान की पिछले साल फरवरी में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

इस हत्याकांड (Massacre) के आरोपियों को हाल ही में जमानत मिली है। तब से संतु पासवान और उनके परिवार को कोर्ट में गवाही न देने की धमकियां मिल रही थीं।

spot_img

Latest articles

चतरा DC ने दो गार्ड को किया सस्पेंड

Chatra News: चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड में विकास योजनाओं का...

हजारीबाग में 2.5 लाख का सोना बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Gold recovered in Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज...

नगर निगम चुनाव की राह हुई साफ!, झारखंड हाईकोर्ट ने दिए सख्त संकेत

Jharkhand High Court: झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निगम और नगर निकाय...

12 नवंबर को हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक, ये होंगे अहम फैसले!

Jharkahdn Cabinet Meeting: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक का ऐलान...

खबरें और भी हैं...

चतरा DC ने दो गार्ड को किया सस्पेंड

Chatra News: चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड में विकास योजनाओं का...

हजारीबाग में 2.5 लाख का सोना बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Gold recovered in Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज...

नगर निगम चुनाव की राह हुई साफ!, झारखंड हाईकोर्ट ने दिए सख्त संकेत

Jharkhand High Court: झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निगम और नगर निकाय...