झारखंड

झारखंड में पांच सिविल सर्जन का तबादला, राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव बने अशोक खेतान

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक कुमार खेतान का तबादला किया है।

खेतान कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित हैं।

उन्हें झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है।

इधर राज्य सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव पद पर पदस्थापित अमरेंद्र प्रताप सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्य परिषद झारखंड के सदस्य पद पर नियुक्त किया है।

इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग के प्रधान सचिव पद पर पदस्थापित वंदना दादेल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

वहीं राज्‍य में पांच सिविल सर्जन का तबादला किया गया है।

डॉ रंजन सिन्‍हा को सिविल सर्जन चतरा बनाया गया है।

डॉ अभय भूषण प्रसाद को कोडरमा का सिविल सर्जन, डॉ साथी घोष को रामगढ़ के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डॉ. अरविंद कुमार को सिविल सर्जन साहेबगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि डॉ. दिनेश कुमार को गढ़वा का सिविल सर्जन बनाया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker