अमेरिकी अदालत ने अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

अमेरिकी अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक आरोप स्थायी रूप से खारिज कर दिए। इससे कथित धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही समाप्त हो गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयार्क : अमेरिका की एक अदालत ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक आरोप स्थायी रूप से खारिज कर दिए हैं। इसके साथ ही कथित धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही समाप्त हो गई।

न्यूयॉर्क स्थित यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ने नियम 48(ए) के तहत अमेरिकी न्याय मंत्रालय की याचिका मंजूर की। इसमें गौतम अदाणी, सागर अदाणी और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वनीत जैन के खिलाफ आरोपपत्र खारिज करने का अनुरोध किया गया था।

न्यायाधीश निकोलस गैरॉफिस ने मामले को वापस लेने के अभियोजन पक्ष के फैसले पर अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद उन्होंने न्याय मंत्रालय की याचिका मंजूर कर ली। आरोप स्थायी रूप से खारिज होने का मतलब है कि इस मामले में आपराधिक कार्यवाही समाप्त हो गई है और इन्हीं आरोपों को दोबारा दायर नहीं किया जा सकता। हालांकि, अदालत ने आरोपों की सत्यता या उनके आधार पर कोई न्यायिक निष्कर्ष नहीं दिया है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.