नई दिल्ली: भारतीय गाने (Indian Songs) केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
सोशल मीडिया पर हजारों ऐसी Video नजर आएगी जिसमें विदेशी लोग भारतीय गाने को गुनगुनाते या भारतीय गानों (Indian Songs) पर ठुमकते नजर आते हैं।
जर्मन से एक ऐसा ही Video सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस Video में एक जर्मन महिला (German woman) भारतीय गाने पर साड़ी पहनकर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है।
यह महिला फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के सुपरहिट गाने ‘चूड़ी जो खनकी हाथ में’ गाने पर बहुत ही शानदार डांस करती नजर आ रही है।
भारतीय पोशाक और गहनों के साथ भारतीय गाने पर ठुमक रही महिला
Video सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। Video को जर्मनी (Germany) के हैम्बर्ग में रहने वाली Instagram user Nina ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘सिर्फ एक जर्मन लड़की जो अपनी बॉलीवुड फैंटेसी (Bollywood Fantasy) जी रही है।’ डांस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत के पारंपरिक गहनों और आसमानी नीले रंग की साड़ी पहने एक खूबसूरत जर्मन महिला बेहतरीन डांस कर रही है। महिला के पीछे Background काफी जबरदस्त नजर आ रहा है।