झारखंड

गिरिडीह : भाजपा के ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिया धरना

गिरिडीह: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया। धरना के माध्यम से हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने बताया कि भाजपा, झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार धरना कार्यक्रम आयोजित है।

इसके माध्यम से सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

उन्होंने बताया कि पंचायत व स्थानीय निकाय का चुनाव अविलंब कराने, धान की खरीदी पैक्स के माध्यम से करने, बालू घाट की नीलामी अथवा वैकल्पिक व्यवस्था ना होने तक स्थानीय निर्माण कार्य की छूट देने, प्रखंड, अंचल व थाना भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है।

सरकार इसपर अविलंब रोक लगाये, राज्य में व्याप्त सड़क, बिजली, उग्रवाद जैसे स्थानीय जनसमस्याओं का निराकरण एवं बलात्कार, हत्या जैसे जघन्य अपराध पर अविलंब रोक लगाने संबंधित मांग शामिल हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker