यूपी में गर्लफ्रेंड को वश में करने की सनक, युवक ने चिता से खोपड़ी कर दी गायब; पढ़ें हापुड़ की ‘तंत्र मिस्ट्री’

हापुड़ में एकतरफा प्यार और तंत्र-मंत्र का खौफनाक मामला, युवक ने जुनून में उठाया अमानवीय कदम, शव से गायब हुआ हिस्सा, तांत्रिक और साथी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : एकतरफा प्यार जब जुनून बन जाए और उस पर अंधविश्वास की परछाई पड़ जाए, तो इंसान किस हद तक जा सकता है इसका चौंकाने वाला उदाहरण हापुड़ में देखने को मिला। एक युवक एक प्रेमिका को पाने की जिद में ऐसा रास्ता चुन बैठा, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया। प्यार को हासिल करने की चाह में वह एक तांत्रिक के जाल में फंस गया, जिसने उसे यकीन दिलाया कि कुछ तांत्रिक क्रियाओं के जरिए वह लड़की और उसके परिवार को अपने वश में कर सकता है। साधु के वेश में रहने वाले तांत्रिक की बातों में आकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक ऐसी हरकत को अंजाम दिया, जो न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है।

मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का है। सोटावाली निवासी 16 वर्षीय छात्र शुभांशु की लंबी बीमारी के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसका रविवार को लोधपुर गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। परिजनों ने बाद में चिता पर दोबारा जाकर देखा तो खोपड़ी का एक हिस्सा गायब था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में 3 लोगों को मोपेड से जाते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि वह एकतरफा प्रेम में था और तंत्र-मंत्र के जरिए महिला व उसके परिवार को प्रभावित करना चाहता था। इस मामले में एक तांत्रिक अवधेश शर्मा से भी पूछताछ की जा रही है। उसके पास से कई लोगों की तस्वीरें बरामद हुई हैं। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि तांत्रिक अवधेश शर्मा साधु के वेश में और कितने लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।