झारखंड

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता का जलाया पुतला

हजारीबाग: भाजपा महिला मोर्चा की हजारीबाग इकाई द्वारा कांग्रेस नेता का पुतला जलाया गया है। शहर के पीडब्ल्यूडी चौक पर कांग्रेस नेता का पुतला जलाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की नेत्रियों के साथ-साथ सदर विधायक मनीष जायसवाल भी उपस्थित थे।

विधायक जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में किए जा रहे शांति प्रिय प्रदर्शन के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया, यह सरासर गलत है।

जायसवाल ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है। ऐसे में शांतिप्रिय प्रदर्शन कर रही भाजपा नेत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता का दुर्व्यवहार सत्ता में चूर होने का दंभ दिखा रहा है।

उन्होंने इस मामले में प्रशासन से कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker