झारखंड

हजारीबाग पुलिस ने छापेमारी कर 70 किलो गांजा किया बरामद, दो पर FIR

हजारीबाग : बरही पुलिस ने डुमरडीह स्थित कामख्या सिंह के बने सुनसान घर में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर किया गया।

उक्त सुनसान घर से 70 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की डूमरडीह स्थित कामाख्या सिंह के घर पर कामाख्या सिंह व उनके दामाद बरही के अफीम कोठी निवासी सुनील सिंह के द्वारा अवैध रूप से गांजा व्यापार किया जा रहा है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर डूमरडीह कामाख्या सिंह के घर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में 70 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। हालांकि तस्कर भाग खड़े हुए।

गांजा रखने एवं व्यापार करने के आरोप में डूमरडीह निवासी कामाख्या सिंह व अफीम कोठी निवासी सुनील सिंह के विरुद्ध बरही थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker