झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में ऑरेंज, 4 में येलो अलर्ट जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mausam Ka Haal: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने झारखंड के कई हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी जारी की है।

कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं (Strong Winds), और वज्रपात (Lightning) की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जिलों-पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, और पूर्वी सिंहभूम-के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

चार जिलों में येलो अलर्ट, बारिश का सिलसिला जारी

राज्य के चार जिलों-गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, और बोकारो-के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जहां भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

सामान्य से 81% अधिक बारिश, रांची-लातेहार में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा

1 जून से 29 जून 2025 तक झारखंड में 327.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 181.4 मिलीमीटर से 81% अधिक है। रांची में सामान्य से 198% और लातेहार में 190% अधिक वर्षा (Rainfall) हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Share This Article