भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार और कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी, उलगुलान के संघर्ष और आदिवासी स्वाभिमान को याद करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी बिरसा चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उलगुलान की चेतना, संघर्ष की मशाल और जन-जन के स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष ही सबसे बड़ी शक्ति है। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।