Homeटेक्नोलॉजीHuawei Band 10 भारत में लॉन्च, 14 दिन की बैटरी लाइफ के...

Huawei Band 10 भारत में लॉन्च, 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ AMOLED डिस्प्ले और ढेर सारे फीचर्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Huawei Band 10 launched in India: चीनी कंपनी Huawei ने भारतीय बाजार में अपना नया फिटनेस बैंड Huawei Band 10 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह बैंड सिंगल चार्ज में 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है। यह फिटनेस बैंड पॉलिमर और एलुमिनियम एलॉय केस ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें 1.47-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

यह रेक्टेंगुलर स्क्रीन ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आती है, जो स्वाइप और टच जेस्चर के साथ-साथ साइड बटन के जरिए नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
Huawei Band 10 में स्लीप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वैरियेबिलिटी, स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग और इमोशनल वेलबिंग असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। यह बैंड 100 प्रीसेट वर्कआउट मोड्स जैसे रनिंग, साइकलिंग, योगा, स्विमिंग आदि को सपोर्ट करता है।

खास तौर पर स्विमिंग के लिए इसमें AI-आधारित स्ट्रोक रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है, जो इसे स्विमर्स के लिए बेहतरीन बनाता है। यह बैंड एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

जानें शुरुआती कीमत

Huawei Band 10 की शुरुआती कीमत पॉलिमर वेरिएंट के लिए 6,499 रुपये और एलुमिनियम एलॉय वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये है।

हालांकि, 10 जून तक चलने वाले स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत पॉलिमर वेरिएंट 3,699 रुपये और एलुमिनियम वेरिएंट 4,199 रुपये में उपलब्ध है। यह बैंड Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। पॉलिमर वेरिएंट ब्लैक और पिंक कलर में, जबकि एलुमिनियम वेरिएंट ब्लू, ग्रीन, मैट ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा।
Huawei Band 10 उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो स्टाइल, फिटनेस ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...