Latest NewsभारतIAS अधिकारी संजय मल्होत्रा होंगे RBI के गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे...

IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा होंगे RBI के गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Malhotra will be the Governor of RBI: केंद्र सरकार ने सोमवार को वित्त मंत्रालय में राजस्‍व सचिव, संजय मल्होत्रा ​​(Sanjay Malhotra) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का अगला गवर्नर नियुक्त किया है।

मल्होत्रा, बेनेगल रामा राव (Benegal Rama Rao) के सात साल से ज्‍यादा कार्यकाल के बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक RBI का गवर्नर रहने वाले शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​को 11 दिसंबर, 2024 से तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया गया है।

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजय मल्होत्रा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग स्नातक हैं, उन्‍होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय, यूएसए से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री हासिल की है।

संजय मल्होत्रा ​​ने विभिन्न क्षेत्रों में किया है काम

शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को पहली बार दिसंबर 2018 में RBI  का गवर्नर नियुक्त किया गया था, जब तत्कालीन रिजर्व बैंक प्रमुख उर्जित पटेल ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले इस्तीफा दे दिया था।

उसके बाद दिसंबर 2021 में दास को तीन साल की पुनर्नियुक्ति दी गई थी। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर, मंगलवार को समाप्त होगा।

उल्‍लेखनीय है कि 33 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ संजय मल्होत्रा ​​ने बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

वे वर्तमान में वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। संजय मल्होत्रा ​​को राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर वित्त और कराधान में व्यापक अनुभव है। वर्तमान भूमिका में वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों दोनों के लिए कर नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...