क्राइमझारखंड

रांची में फिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, घुमाने के बहाने सुनसान में ले जाकर किया कुकर्म

रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

जहां घुमाने के बहाने आरोपी लड़की को बुलाकर ले गया और सुनसान जगह में दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान पर आरोपित पेटरवार निवासी अरविंद हेम्ब्रम नामक युवक के खिलाफ बीआइटी मेसरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आरोपित फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना बीते बुधवार की रात 10 बजे की है। पीड़िता रिंग रोड निर्माण कार्य में लेबर का काम करती है।

How can we stop rape? | Dhaka Tribune

क्या है मामला

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि पेटरवार निवासी अरविंद हेम्ब्रम उसे घर से बहला.फुसला कर घुमाने के लिए ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर जबर्दस्तीह दुष्कर्म किया।

विरोध के बावजूद घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया जहां जान मारने का धमकी देकर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता वापस अपने घर लौटी और इसकी जानकारी परिजनों को दी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker