HomeUncategorizedUkraine के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत

Ukraine के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत

Published on

spot_img

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस युद्ध में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मृत्यु हो गई। आज खार्किव में गोलीबारी के दौरान इस छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

मारे गए युवक की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिला के चलागेरी निवासी नवीन शेखरप्पा ज्ञानग्योदर के रूप में हुई है। 20 वर्षीय नवीन खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के चौथे वर्ष के छात्र थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।

मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

बागची ने आगे कहा कि भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृगंला ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब कर उनसे इस बात को दोहराया है कि भारतीय छात्र और राजदूतों को सुरक्षित निकलने के लिए रास्ता उपलब्ध कराएं।

उन्होंने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन में मौजूद भारतीय राजदूत भी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खार्किव में एक भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई है। छात्रों को समन्वय करने वाले एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

उसका कहना है कि नवीन कुछ अन्य के साथ गवर्नर हाउस के नजदीक खाना लेने के लिए खड़े थे तभी हमला हुआ और उसकी मौत हुई।

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...