भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, 62 आतंकी ढेर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indian Airstrike On Pakistan ‘Operation Sindoor’: भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए 7 मई को तड़के 1:30 बजे पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की।

इस कार्रवाई में 62 आतंकवादी मारे गए, और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, और हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रशिक्षण शिविर और लॉन्चपैड पूरी तरह नष्ट हो गए। भारतीय सेना की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है।

62 आतंकी मारे गए, ठिकाने ध्वस्त

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत तड़के की गई एयरस्ट्राइक में अब तक 62 आतंकवादी और उनके हैंडलर मारे जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3, और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 ठिकाने पूरी तरह तबाह किए गए। भारतीय सेना ने आतंकी शिविरों और लॉन्चपैड को नष्ट कर पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को करारा झटका दिया है।

लश्कर और जैश के मुख्यालय नष्ट

तीनों भारतीय सेनाओं (थल, वायु, और नौसेना) ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें PoK में 5 और पाकिस्तान में 4 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मुरीदके का लश्कर शिविर 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ा था, जिसे नष्ट करना भारत की रणनीतिक सफलता है।

Share This Article