Homeविदेशअमेरिका से मिलने वाले दो हेलीकॉप्टर और एक विमान से मजबूत होगी...

अमेरिका से मिलने वाले दो हेलीकॉप्टर और एक विमान से मजबूत होगी भारतीय सेना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वॉशिंगटन: भारत को सुमुद्र निगरानी के लिए अमेरिका नौसेना से दो एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन विमान मिलने वाला है जिससे हमारी सेना की सामरिक और क्षमता मजबूत होगी।

अमेरिकी रक्षा एजेंसी पेंटागन ने भी कहा इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और उनकी नौसेनाओं के बीच पारस्परिक भागीदारी मजबूत होगी।

भारतीय नौसेना अमेरिका के साथ विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम 24 एमएच-60आर हेलीकॉप्टर खरीद रही है, जिसकी कीमत करीब 2.4 अरब डॉलर है।

अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को हेलीकॉप्टरों के औपचारिक हस्तांतरण के लिए नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड, सैन डिएगो में एक समारोह आयोजित किया गया था।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मंत्रालय (रक्षा मंत्रालय) भारतीय नौसेना में हमारे भागीदारों को बधाई देना चाहता है जिन्होंने पिछले सप्ताह अमेरिकी नौसेना से 24 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टरों में से पहले दो और भारत के गोवा में हमारे 10वें बोइंग, पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी विमान प्राप्त किए।’

उन्होंने कहा, ‘भारत पहला देश है जो अमेरिका के बाहर हिंद-प्रशांत में निगरानी अभियानों के लिए पी-8 से संचालन करेगा।

इन क्षमताओं से समुद्री सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी और हमारी दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और परस्पर संबंध मजबूत होंगे।’

एमएच-60आर हेलीकॉप्टर हर मौसम में काम करने में सक्षम एक समुद्री हेलीकॉप्टर है जिसे अत्याधुनिक वैमानिकी के साथ कई अभियानों में सहयोग के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

हेलीकाप्टरों को भी कई विशिष्ट उपकरणों और हथियारों से लैस किया जाएगा। भारतीय चालक दल का पहला जत्था अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है।

लॉकहीड मार्टिन इंडिया के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी विलियम ब्लेयर ने एक बयान में कहा, एमएच-60आर संचालन के लिहाज से सबसे उन्नत समुद्री बहु-मिशन हेलीकॉप्टर है, यह विश्व स्तर पर सेवा दे रहा है और इसका प्रदर्शन अब तक किसी से कम नहीं रहा है।

भारतीय नौसेना द्वारा रोमियो के चयन के जरिए टीम सीहॉक में भरोसा जताने की हम प्रशंसा करते हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...