Latest Newsविदेश....और इस तरह लैंडिंग के दौरान हुआ विमान क्रैश, अब तक 85...

….और इस तरह लैंडिंग के दौरान हुआ विमान क्रैश, अब तक 85 यात्रियों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Plane Crash : दक्षिण कोरिया (South Korea) के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Muan International Airport) पर आज रविवार की सुबह एक बड़ा विमान हादसा (Plane Crash) हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार जेजू एयर का विमान, जो बैंकॉक (थाईलैंड) से दक्षिण कोरिया आ रहा था और लैंडिंग (Landing) के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में अब तक 85 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

लैंडिंग गियर में खराबी के कारण हुआ हादसा 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 6 क्रू मेंबर और 175 यात्री सवार थे। लैंडिंग के दौरान लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी के कारण पायलट का विमान पर से नियंत्रण हट गया और विमान रनवे से बाहर निकलते हुए बाउंड्री वॉल से टकरा गया।

टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय प्रशासन और राहत कर्मी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने जताया दुख

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं।

दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने इस हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...