Homeविदेशपहली बार चार आम नागरिकों को लेकर अंतरिक्ष रवाना हुआ स्पेसएक्स का...

पहली बार चार आम नागरिकों को लेकर अंतरिक्ष रवाना हुआ स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल

Published on

spot_img

वॉशिंगटन: अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए फाल्कन- 9 कैरियर रॉकेट लॉन्च किया।

यह पहला ऐसी अंतरिक्ष यान है जिसमें सभी क्रू सदस्य आम नागरिक हैं।

भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार तड़के पांच बजकर 33 मिनट पर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से चार आम नागरिकों को लेकर स्पेसएक्स का यह यान अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।

इस मिशन को इंसपिरेशन-4 नाम दिया गया है।

स्पेस एक्स की ओर से ट्वीट कर कहा गया, ” ड्रैगन और इंस्पीरेशन-4 के अंतरिक्ष यात्री आधिकारिक रूप से स्पेस में हैं। ये यहां तीन दिन का समय गुजारेंगे।

इसके बाद स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा और फ्लोरिडा के तट से नीचे गिर जाएगा।”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, “@inspiration4x और @spacex ने हमारी उड़ान तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और लान्च के लिए ट्रैक तैयार हैं।

इस मिशन पर जाने वाले चारों अंतरिक्ष यात्रियों के पास इसका कोई अनुभव नहीं है न ही इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।”

इस मिशन की कमान 38 साल के शौकिया अंतरिक्ष यात्री अरबपति जेरेड इसाकमैन के हाथों में है। इसाकमैन शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं।

उन्होंने 16 साल की उम्र में इस कंपनी की शुरुआत की थी। यह स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क की अंतरिक्ष पर्यटन की दुनिया में पहली एंट्री है।

इससे पहले ब्लू ओरिजिन और वर्जिन स्पेस शिप ने भी प्राइवेट स्पेस टूरिज्म की शुरुआत करते हुए उड़ान भरी थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...