महिला ने 33 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया बच्ची को जन्म, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिर्मिंघम: तालिबान के आतंक से लोग जल्द से जल्द अफगा‎निस्तान को छोड़कर भागने के फिराक में हैं। लोग अपना घर, जॉब, पैसे सब छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए विदेशों की शरण ले रहे हैं।

वहीं जो विदेश से जाकर वहां बसे थे, वो अब वापस अपने मुल्क जाने की तैयारी में हैं।

तबाही और उदासी के ऐसे ही मंजर के बीच अफगानिस्तान से यूके भाग रही एक महिला ने रेस्क्यू फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया।

26 साल की नूरी पति 30 के ताज मोह हिम्मत के साथ टर्किश एयरलाइन्स के जरिये यूके जा रही थी।

दुबई के रास्ते बिर्मिंघम जाते हुए अचानक नूरी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद उसकी डिलीवरी 33 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर हुई। मां-बाप ने बच्ची का नाम हवा रखा है।

बच्ची की डिलीवरी केबिन क्रू ने करवाई। फ्लाइट में उस समय कोई भी डॉक्टर नहीं था।

बच्चा और मां दोनों ही सुरक्षित हैं। फ्लाइट में लाल रंग के कंबल में लिपटी बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है।

उसकी अफगानी मां और पिता काबुल में रहते थे लेकिन तालिबानियों के अटैक के बाद उन्होंने पहले काबुल से दुबई, फिर दुबई से यूके की फ्लाइट ली।

फ्लाइट में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। ऐसे में जब नूरी को लेबर पेन उठा, तो अन्य यात्री डर गए थे। लेकिन टर्किश एयरलाइन के क्रू ने सभी को भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा।

इसके बाद क्रू ने ही महिला की डिलीवरी करवाई। टर्किश एयरलाइन ने बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

प्रिकॉशन के लिए फ्लाइट को कुवैत में लैंड करवाया गया था लेकिन दिक्कत ना होने पर फ्लाइट मंजिल की तरफ बढ़ गई।

बता दें कि अफगानिस्तान से रेस्क्यू की गई महिला द्वारा फ्लाइट में डिलीवरी का ये पहला मामला नहीं है।

इससे पहले यूएस मिलिट्री प्लेन में भी एक महिला ने बच्चे दिया था। हालांकि महिला की पहचान छिपाई गई है।

Share This Article