जमशेदपुर के अधिवक्ता का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Archana Ekka
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: शहर के सोनारी स्थित सरिता विहार इलाके में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। 50 वर्षीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार लाल का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। कृष्ण कुमार लाल जमशेदपुर सिविल कोर्ट में वकालत करते थे। सुबह जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत सोनारी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

कृष्ण कुमार लाल के निधन की खबर फैलते ही जमशेदपुर के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सहयोगियों, परिचितों और शुभचिंतकों ने घटना पर गहरा दुख जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।