Latest Newsझारखंडजमशेदपुर पुलिस ने चलाया अभियान, 41 वारंटी गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने चलाया अभियान, 41 वारंटी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jamshedpur police launched a campaign: जमशेदपुर जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रविवार रात को अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान रविवार रात 8 बजे से शुरू हुआ, जिसे एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जिलेभर में एकसाथ चलाया गया। सोमवार को अभियान के दौरान 611 दागियों और विगत पांच वर्षों में फायरिंग मामलों के 228 आरोप पत्रित आरोपितों का भौतिक सत्यापन किया गया। 41 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की।

होटल, लॉज और स्टेशन पर भी सघन जांच

अभियान के तहत जिले के 163 होटल, लॉज और अतिथि गृहों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सघन जांच की गई। खानाबदोश रूप में रह रहे संदिग्धों की भी पहचान और जांच की गई।

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी कार्रवाई

अभियान के दौरान ‘एंटी ड्रंकन ड्राइव’ के तहत नशा कर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया था। अभियान की निगरानी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने की।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...