जमशेदपुर: आज से 3 दिन बाद यानी 28 मई को 30 साल के युवक कृष्णा यादव (Krishna Yadav) का तिलक था। 1 जून को उसकी शादी थी। लेकिन, उसके पहले ही गुरुवार यानी 25 मई को उसने फांसी (Suicide) लगाकर जान दे दी।
मामला जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी (Post Office Road Anand Vihar Colony) का है। घटना की सूचना कृष्णा की कथित पत्नी रीमा सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
फ्लैट का दरवाजा तोड़कर कृष्णा को फंदे से उतारा और तत्काल MGM अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
भाजपा नेता था कृष्णा, रह रहा था शादीशुदा औरत के साथ
बताया जाता है कि कृष्णा (Krishna) भाजपा का नेता था। मानगो में मिक्चर की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचे कृष्णा के मामा महेंद्र ने कथित पत्नी रीमा पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। उधर, कृष्णा की कथित पत्नी रीमा सिंह सपना है कि वह कृष्णा के साथ बचपन से रही है।
साल 2012 में घर वालों ने उसकी शादी बस्ती के ही सोनू चंद्रा (Sonu Chandra) से करवा दी। सोनू से उसे एक बेटा और एक बेटी है।
शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। साल 2018 में सोनू ने उसे छोड़ दिया। फिर उसने कृष्णा से मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद से हम साथ रह रहे थे।