बालूमाथ/लातेहार: भाजपा कार्यसमिति की बैठक निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष हरीकृष्ण सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ,प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री नीलम देवी ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने शिरकत की। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया वही मंचासीन पर अधिकारियों को बुके देखकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे महामारी में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को अनाज के साथ-साथ सैनिटाइजर मास्क आदि का घर घर जाकर वितरण किया।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री अरविंद तिवारी ने दो टुक शब्दों में कहा कि जिला प्रसाशन कार्यकर्ताओं की अनदेखी बंद करे क्योंकि सरकारें आती जाती रहती है।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, वरिष्ठ भाजपाई प्रेम गुप्ता, रामजी सिंह, रामजतन साहू, ओबीसी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू , एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन पासवान,ओबीसी जिला महामंत्री देवनंदन प्रसाद, महामंत्री बंशी यादव, युवा मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव,गिरधारी यादव, चंदन गुप्ता हेरहंज मंडल अध्यक्ष मनीष जयसवाल, दिनेश साव , विजय यादव, राम कुमार गुप्ता, सुनीता देवी, अंजू देवी, मंजू देवी, ज्योति सिन्हा , नरेंद्र रजक,मोनू पासवान महावीर तुरी, पवन यादव ,लव सिंह , अरविंद भगत, रंजीत गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।