रांची: झारखंड चेंबर (Jharkhand Chamber) के जल संरक्षण उप समिति (Water Conservation Subcommittee) की बैठक गुरुवार को चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने बडा तालाब, कांके डैम, रूक्का डैम, धुर्वा डैम (Dhurwa Dam) में समाहित गाद को बाहर निकालने के संबंध में CM को ज्ञापन देने की बात कही। उप समिति चेयरमेन विजय शंकर ने कहा कि बडा तालाब के गाद की सफाई जितनी जल्द होगी, शहरवासियों को जल संकट से राहत मिलेगी।
इनके अलावा बैठक में उप समिति चेयरमेन विजयशंकर, सदस्य राजीव चौधरी, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, नीरज कुमार, चंदन पांडे भी मौजूद थे।
DPIIT के अधिकारी संग वार्ता
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की विशेष सचिव सुनीता काबरा के आप्त सचिव प्रतीक गुप्ता ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों संग बैठक कर राज्य में औद्योगिक निवेश के दौरान उद्यमियों के समक्ष आनेवाली कठिनाइयों और उसके समाधान के बिंदुओं पर चर्चा की।
प्रदेश के व्यापार व उद्योग जगत की प्रतिनिधि संस्था होने के नाते उन्होंने फेडरेशन से यह जानना चाहा कि राज्य में उद्योग लगाने में क्या-क्या कठिनाइयां होती हैं।
अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी ले रहा
उल्लेखनीय है कि उद्योग संवर्धन विभाग राज्य में उद्योग लगाने में होने वाली लैंड, लाइसेंस समेत अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी ले रहा है।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, तुपूदाना औद्योगिक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।