Homeझारखंडहेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन

Published on

spot_img

CM Hemant Soren visited Mata Vindhyavasini : झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। साथ में विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं।

पत्नी संग माता विंध्यवासिनी की विधिवत पूजा अर्चना की और फिर वाराणसी रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोरेन सड़क मार्ग से यहां पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में सोरेन ने कहा कि यहां वो मां का आशीष लेने आए थे।

Image

उन्होंने कहा, सरकार के साथ आगे बढ़ने के लिए मां से आशीर्वाद मांगने आया हूं। 6 महीने जेल में रहा। न्याय प्रक्रिया के तहत बाहर आया। मां के आशीर्वाद से ही बल मिलता है। जो हमारा संकल्प है उसे जारी रखेंगे। देश की जनता का निर्णय है। हम लोग देश के जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित रहते हैं।

Image

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता उनके साथ है। बोले, लोग अपनी-अपनी बातें रखते हैं। देश की जनता को जो समझ आता है। उसके अनुरूप हमें परिणाम भी मिलते हैं। हमें लगता है कि जनता का आशीर्वाद हमारी बड़ी ताकत है।

बता दें, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष Hemant Soren कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 जून को जेल से जमानत पर रिहा हुए। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनसे पहले चंपई सोरेन CM पद संभाल रहे थे। चंपई हेमंत सोरेन के करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं।

Image

फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड High Court के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हेमंत सोरेन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस याचिका को Supreme Court ने सुनवाई के लिए अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया है।

Image

झारखंड की कमान संभालने के बाद हेमंत सोरेन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के फैसले का विपक्षी नेताओं ने स्वागत किया था।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...