Homeझारखंडझारखंड : बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में क्रेन चालक की संदेहास्पद स्थिति में...

झारखंड : बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में क्रेन चालक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा गिरिडीह: गिरिडीह के औद्योगिक इलाके चतरो की बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात एक क्रेन चालक राजेश कुमार राम (46) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गया।

जानकारी के अनुसार क्रेन चालक की मौत फैक्ट्री के भीतर हुई है, लेकिन फैक्ट्री प्रबधन मामले को सड़क हादसा में तब्दील करने के प्रयास में है।

घटना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ही शव को लेकर अस्पताल पहुंची थी।

इधर, मृतक के भाई राकेश आर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन साजिश कर ऐसा कर रहा है।

इस बीच भाजपा नेता दिनेश यादव, पूर्व भाजपा नेता मनोज साहू, माले नेता राजेश सिन्हा ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

इस दौरान माले नेता ने क्रेन चालक राजेश राम के मौत के मामले में पुलिस से जांच का मांग की है।

मृतक के भाई के अनुसार फैक्ट्री के भीतर हुई मौत की घटना के बाद मामले को सड़क हादसे में तब्दील करने के लिए फैक्ट्री प्रबधन ने शव को गिरिडीह-धनबाद रोड में रखवा दिया।

इसके बाद घटना की जानकरी पुलिस को दी। लिहाज़ा, परिजनों के शक का आधार भी यही बन रहा है।

क्योंकि हर रात को ड्यूटी पर पहुंचने से पहले शिफ्ट प्रभारी बिनोद साव राजेश (मृत क्रेन चालक) को कॉल किया करता था।

लेकिन शुक्रवार की शाम राजेश पहले ही फैक्ट्री पहुंच गया था। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकरी मिली कि राजेश राम का शव सड़क में पड़ा हुआ है।

जानकारी मिलने के कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि राजेश का शव मुफ्फसिल थाना पहुंच चुका है।

लेकिन राजेश की बाइक और मोबाइल फोन का कोई अता-पता नहीं था। इसे परिजनों का संदेह और बढ़ गया।

फिलहाल, परिजनों और माले नेता राजेश सिन्हा ने फैक्ट्री के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखने की मांग की है।

इधर आक्रोशित लोग गुस्सा में सड़क जाम की बात कर रहे थे। एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...