Latest Newsझारखंडकार व ओमनी की भीषण टक्कर में आधा दर्जन से अधिक घायल

कार व ओमनी की भीषण टक्कर में आधा दर्जन से अधिक घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Road accident in Giridih : गिरिडीह-दुमका NH114 ए पर शनिवार की रात बेंगाबाद के फिटकोरिया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

क्या है मामला

घायल के परिजनों ने बताया कि राजधनवार से लोग दो वाहनों पर सवार होकर मधुपुर थाना क्षेत्र के नैयाडीह में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। जिसके बाद वहां से सभी लोग दो अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर वापस लौट रहे थें। इसी बीच फिटकोरिया मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने आगे चल रही Maruti Omni को टक्कर मार दी।

जिससे कि मारुति ओमनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में वाहन सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भी घायल हो गया है। घायलों में ओमनी में सवार महफूज शाह, हाजी शमसूल, मो असलम सरजहां खातून, शकीला खातून, इलियास शाह, कुलसुम खातून समेत अन्य शामिल है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का चालक नशे में था और मोड़ पर उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे कि वह ओमनी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज से इलाका गूंज उठा।

आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले और ओमनीमें फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इधर घटना की सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...