Homeझारखंडशादी की रस्मों के लिए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक...

शादी की रस्मों के लिए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Published on

spot_img

Deogarh Road Accident: देवघर जिले के पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कल सोमवार की रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में दो महिला और एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

मृतकों में दुबराजपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय बसंती देवी, 65 वर्षीय पुनकु देवी शामिल हैं। बाइक सवार युवक 20 वर्षीय मुकेश कोल था, जो आसना गांव का रहने वाला था।

डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं शादी में नेग-पननेती लेकर नाचते-गाते पोखरा जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए पालोजोरी CHC लेकर गई। वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संजू देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...